राजनांदगांव : जिले में 100 से अधिक घुमंतू, फेरीवालों और मुसाफिरों की जांच…

राजनांदगांव. जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 100 से अधिक घुमंतू, फेरीवालों, डेरावालों और मुसाफिरों की सघन जांच की गई। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पुलिस चौकियों में चलाया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। यह विशेष अभियान 13 नवम्बर, को थाना कोतवाली, लालबाग, छुरिया, चिखली, तुमडीबोड और मोहारा क्षेत्र में चलाया गया। पुलिस ने इन क्षेत्रों में घूमने वाले घुमंतू, फेरीवालों, डेरावालों और मुसाफिरों की सघन जांच की।

इस दौरान पुलिस ने उनकी पहचान सत्यापित करने के लिए उनके दस्तावेज़ों की जांच की, जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि। इस कार्रवाई का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना और संभावित अपराधों की रोकथाम करना था। पुलिस द्वारा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों से जानकारी ली गई कि वे कहां से आए हैं, कहां ठहरे हैं और किस उद्देश्य से घुम रहे हैं। जांच में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक कदम उठाए और दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्त्रिस्या पूरी की। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना वे तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 07744286622 या मोबाइल नंबर 9479192199 पर दें।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत

कांकेर. छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से…

28 minutes ago
डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

डायवर्सन मामलों में लापरवाही पर भड़के मंत्री टंकराम वर्मा, SDM को लगाई फटकार

रायपुर. राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज रायपुर तहसील कार्यालय और नवीन संभाग आयुक्त…

1 hour ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

2 hours ago
सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

सूरजपुर सूपाझरिया जलाशय के जीर्णाेद्धार के लिए 3.15 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मरम्मत के बाद…

2 hours ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

CG : ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 जून तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला पंचायत कांकेर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सचिव (पंचायत कर्मी)…

2 hours ago
CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

CG : ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं’

’सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बेमिसाल’     रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी…

2 hours ago