छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जून में अब तक 72 मिमी बारिश, औसत से 25 फीसदी कम

राजनांदगांव छग में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रभावशील हो गया है। 23 जून की स्थिति के बाद इसकी अधिकृत घोषणा मौसम विभाग ने कर दी है। हालांकि 26 जून तक बारिश का सिस्टम कमजोर रहेगा। संभावना है कि 26 जून के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी।जिले में पहले जून से अब तक 72 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह बीते दस साल के औसत वर्षा की तुलना में 25 फीसदी कम है। हालांकि गरज चमक का मौसम लगातार बना हुआ है। जिले के कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश भी हुई। इससे तापमान में बड़ी गिरावट हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालाकि मौसम विभाग ने 26 जून तक बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होगी। इससे उमस और गर्मी में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 26 जून के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मानसून की घोषणा में भी इस बार बीते सालों की तुलना में देर हुई है।मौसम विभाग आईएमडी ने इस सीजन 106 फीसदी बारिश का अनुमान लगाया है। प्री मानसून बारिश इस बार थोड़ी कमजोर रही है। वहीं जून में अब तक उम्मीद के मुताबिक बादल नहीं बरसे। मौसम विभाग ने इस सीजन जुलाई में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। जुलाई में लगातार बारिश का सिस्टम मजबूत बना रहेगा। पहले पखवाड़े में कई हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति बनेगी। प्री मानसून बारिश के बाद जिले में खरीफ सीजन की बोनी शुरू हो गई है। जिले के करीब 10 फीसदी किसानों ने धान की बोनी कर ली है। इसके अलावा सीजन की दूसरी फसल की भी बोनी हो रही है। अब अच्छी बारिश के बाद जिले में बोनी और रफ्तार पकड़ेगी। तीनों जिले में करीब साढ़े तीन लाख एकड़ में धान की बोनी होती है। इसके लिए किसानों ने 900 करोड़ का कृषि ऋण भी ले लिया है।

kgnews

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

1 hour ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

2 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

2 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

2 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

2 hours ago