छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ज्ञान मानसरोवर में जुटे बच्चे व अभिभावक विशेषज्ञों ने दी सकारात्मक सोच की सीख…

राजनांदगांव , गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन के मूल्यों से जोड़ने की पहल करते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, राजनांदगांव द्वारा संस्कारों की पाठशाला समर कैंप का शुभारंभ नवनिर्मित भवन ज्ञान मानसरोवर में उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने इसे एक पारिवारिक और प्रेरणादायी आयोजन बना दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के प्रसिद्ध चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. सुगंध गांधी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिमेश गांधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के दौर में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच भी उतनी ही जरूरी है। सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी पुष्पा दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाना ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने एक रोचक कहानी के माध्यम से एकाग्रता का महत्व समझाते हुए कहा कि यदि बच्चे लक्ष्य पर केंद्रित रहेंगे, तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

हमेशा खुश रहें और सकारात्मक ऊर्जा रखें मुख्य अतिथि डॉ. सुगंध गांधी ने बच्चों को हमेशा खुश रहने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की प्रेरणा दी, वहीं डॉ. अनिमेश गांधी ने बच्चों व अभिभावकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शुद्ध एवं संतुलित आहार लेने और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी अंजलि बहन द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। रूही और काव्या ने प्रस्तुति दी।

kgnews

Recent Posts

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

20 minutes ago
MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

भोपाल मध्य प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर…

23 minutes ago
MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

भोपाल  मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।…

1 hour ago
2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

दतिया दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है.…

1 hour ago
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

2 hours ago
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप…

2 hours ago