राजनांदगांव , वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी है। वहीं जलकर जमा नहीं करने वालों के नल कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने मंगलवार को राजस्व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्हें टैक्स वसूली में तेजी लाने कहा। कर्मचारियों ने बताया कि जनगणना कार्य में लगे होने की वजह से वसूली पिछड़ रही है। इस पर आयुक्त ने बकाया टैक्स वसूली के लिए वार्ड पार्षदों से मदद लेने की बात कही। वहीं जनगणना कार्य के साथ-साथ वार्डों में डोर टू डोर टैक्स वसूली भी जारी रखने कहा। बता दें कि टैक्स की कुल डिमांड का करीब 8 करोड़ रुपए का वसूली अब तक नहीं हो सकी है। वार्ड क्रमांक 45 के अंतर्गत रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी फेस–2 एवं फेस–3 में संपत्ति कर एवं जलकर वसूली के लिए विशेष शिविर में कुल तीन लाख 59 हजार रुपए की टैक्स वसूली एक ही दिन में की गई।
भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि हमारे…
रायपुर लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के…
भोपाल सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में भोपाल शहर एवं नरेला विधानसभा क्षेत्र…
भोपाल माधवराव सप्रे संग्रहालय, भोपाल द्वारा अपने 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान…