राजनांदगांव शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चेक पाइंट लगातार यह कार्रवाई रात में की जा रही है। बताया गया कि गुरुवार की रात मोटर वीकल एक्ट के तहत 88 वाहन चालकों से 9 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया। वहीं यातायात नियमों का पालने करने के लिए समझाइश भी दी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग करें।इस पर ओपी चिचोला पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 7 प्रकरणों में कार्रवाई की गई। यातायात राजनांदगांव पुलिस द्वारा बिना नंबर, नंबर प्लेट पर दो प्रकरण, बिना लइसेंस, मौके पर कागजात पेश न करने वाले के 2 प्रकरण, तीन सवारी के 2 प्रकरण, रिफलेक्टर नहीं लगाने वाले के 2 प्रकरण, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के 3 प्रकरण में 3 व्यक्ति के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। थाना लालबाग पुलिस ने 5 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की। थाना बसंतपुर पुलिस ने भी कार्रवाई की है। चौकी चिखली के पास जांच किए।
Home »





