राजनांदगांव , शहर में स्वीकृति व टेंडर प्रक्रिया के बाद भी कई काम शुरु नहीं हो सके हैं। कुछ ठेकेदारों ने काम अधूरा छोड़ा दिया है। इन्हें अब नोटिस जारी किया जाएगा। ठेकेदारों को अनुबंध शर्त के मुताबिक काम बारिश के पहले पूरा करना होगा।
इसके अलावा टेंडर के बाद भी डामरीकरण का काम शुरु नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। इन्हें निर्धारित समय में सड़क डामरीकरण पूरा करने कहा गया है। ताकि लोगों को बारिश के दौरान दिक्कत न हों। महापौर मधसूदन यादव ने इसे लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने तकनीकी विभाग की बैठक लेकर ऐसे कामों की लिस्टिंग कराई।
इसके बाद सभी कामों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने कहा। इंजीनियर्स को कार्यों की लगातार मानिटरिंग करने की बात कही। महापौर ने विवादित स्थलों पर पार्षद के माध्यम से निराकरण कराने की बात कही। बता दें कि शहर में लाखों रुपए के काम अब भी अधूरे हैं। ठेकेदारों की मनमानी और धीमी गति की वजह से प्रोजेक्ट अधूरे हैं। जिन्हें अब बारिश से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
भोपाल मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने वाला है और जून बस आने वाला है.…
रायपुर सर्वमंगला पुल सड़क का डामरीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य प्रारंभ नगर निगम कोरबा क्षेत्र के…
रायपुर शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे गांव तक: विधायक मोहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
भोपाल मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…
भोपाल प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना-2026-27 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गणना 22 मई से 24 मई 2026…
रायपुर धार्मिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर- अग्रवाल…