राजनांदगांव : डायरिया से 18 वर्षीय युवती की मौत..

राजनांदगांव, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इमरजेंसी में ऑन कॉल डटी डॉक्टर की लापरवाही के चलते डायरिया पीड़ित 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई है. दरअसल, इमरजेंसी में लाए गए मरीज की जानकारी देकर बुलाने के लिए ऑन कॉल ड डॉक्टर को फोन लगाया गया. लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया. ट्रेनी डॉक्टरों ने इलाज किया पर युवती की मौत हो गई. इस तरह की शिकायत मिलने पर मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. नवीन तिर्की ने संबंधित डॉ. चेतन साहू को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है.

अंबागढ़ चौकी से 12 किमी दूर ग्राम करमतरा निवासी 18 वर्षीय युवती हेमलता पिता हेमूलाल सिन्हा को 16 जुलाई की सुबह तेज पेट दर्द व उल्टी-दस्त की शिकायत पर अंबागढ़ चौकी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. परिजन उसे रात को पेंड्री अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां ट्रेनी डॉक्टर और नर्सों ने इलाज शुरू किया. चूंकि युवती गंभीर थी, उसे शॉक भी आ रहा था. इसे देखते हुए ट्रेनी डॉक्टर ने ऑनकाल डॺूटी डॉक्टर चेतन साहू को फोन लगाया, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. ऐसे में वहां मौजूद डॉक्टरों ने अपने हिसाब से युवती का इलाज किया. दूसरे दिन युवती की मौत हो गई.

kgnews

Recent Posts

CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

CG : कलेक्ट्रेट में जीवन दीप समिति की बैठक सम्पन्न …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता और जिला स्तर के सभी अधिकारियों…

4 minutes ago
राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव : चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करने पर 3 वाहन को किया गया जप्त …

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

14 minutes ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक मिलेगी पुनर्नियुक्ति

रायपुर. शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर…

16 minutes ago
राजनांदगांव : ग्राम सभाओं एवं कृषक चौपाल के माध्यम से किसानों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी …

राजनांदगांव : ग्राम सभाओं एवं कृषक चौपाल के माध्यम से किसानों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी …

राजनांदगांव । जिले की ग्राम पंचायतों में किसानों को शासन की कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं…

18 minutes ago
रायपुर : रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई…

25 minutes ago
राजनांदगांव : नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना से साधना साहू का स्कूल पहुंचना हुआ आसान …

राजनांदगांव : नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना से साधना साहू का स्कूल पहुंचना हुआ आसान …

राजनांदगांव । शासन की नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा की…

25 minutes ago