Home » राजनांदगांव : डेवलपमेंट के नाम पर रेलवे ने फिर कैंसिल की 21 ट्रेनें

राजनांदगांव : डेवलपमेंट के नाम पर रेलवे ने फिर कैंसिल की 21 ट्रेनें

06/07/2024

राजनांदगांव रेलवे ने डेवलपमेंट के नाम पर एक बार फिर 21 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया है। इसका असर स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। वहीं नागपुर से बिलासपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस को 11 से 16 जुलाई तक कैंसिल किया गया है। दूसरी दिशा में गाड़ी संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस को 12 से 17 जुलाई तक कैंसिल रहेगी।

गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू स्पेशल 12 से 16 जुलाई तक एवं गाड़ी संख्या 08862 झारसुगड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल 13 एवं 14 जुलाई को कैंसिल रहेगी। गाड़ी संख्या 18109 टाटा-इतवारी पैसेंजर बिलासपुर-टाटा के बीच कैंसिल की गई है यह बिलासपुर में समाप्त होगी। गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटा पैसेंजर बिलासपुर से चल कर इतवारी में समाप्त की जाएगी। गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, दोनों दिशा में कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, दोनों दिशा में गोंडवाना एक्सप्रेस 10 से 17 जुलाई के बीच बिलासपुर से चलेगी और यहीं समाप्त होगी। जिससे बिलासपुर से आगे जाने वाले यात्री परेशान होंगे।

Leave a comment