राजनांदगांव | शहर में इस वर्ष डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। बौद्ध कल्याण समिति द्वारा आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस बार पांच दिवसीय अंबेडकर जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विशेष बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े ने की। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों से आए गणमान्य नागरिकों ने अपने सुझाव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि राजनांदगांव में अंबेडकर जयंती हमेशा से एक मिसाल रही है और इस वर्ष भी इस परंपरा को और अधिक भव्यता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी विनोद श्रीरंगे और मनीष सिमनकर ने संयुक्त रूप से बताया कि महोत्सव का आगाज 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के साथ होगा। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक सांस्कृतिक, सामाजिक और गौरवमयी कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। 14 अप्रैल को मुख्य समारोह सिविल लाइन स्थित जाली खाता में आयोजित होगा। 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम, 12 अप्रैल को बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, 13 अप्रैल को प्रात: भव्य बाइक रैली, 14 अप्रैल को मुख्य जयंती समारोह और 15 अप्रैल को विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य समापन समारोह होगा।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…