छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डॉ रमन सिंह ने 1.23 करोड़ की स्वीकृति दिलाई

राजनांदगांव I विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक डॉ रमन सिंह जी राजनांदगांव के समुचित विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं, और वह सक्रियता के साथ विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान भी कर रहे हैं। 

मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ रमन सिंह जी के अथक प्रयासों से महतारी सदन के लिए राजनांदगांव को 1 करोड़ 23 लाख 50 हजार की मंजूरी मिली है जिससे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव आएगा ।

  विदित हो कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महतारी सदन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के 5 गांवों में 1 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति देने के निर्णय का स्वागत किया है । स्वीकृत ग्राम पंचायतों में सोमनी, मोखला, भानपुरी, सुकुलदैहान और देवादा शामिल हैं, जहां प्रत्येक महतारी सदन के निर्माण के लिए 24 लाख 70 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है । यह योजना स्वच्छ भारत मिशन के साथ अभिसरण करके संचालित की जा रही है, जिससे ग्राम स्तर पर स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत किया जा जाएगा।

इन सभी 5 महतारी सदनों का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी । इसके अलावा, पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल और वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी की जाएगी । महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे । महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा ।

      जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि इस घोषणा का स्वागत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी कहा ने इसे लागू करते हुए कहा कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों को सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी । 

    प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, खुबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, कोमल राजपूत, राजेंद्र गोलछा ,लीलाधर साहू, मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर,महामंत्री कृष्ण तिवारी और मनोज साहू  सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता ने महतारी सदन की स्वीकृति पर विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह जी का आभार जताते हुए कहा है कि यह योजना ग्रामीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago