राजनांदगांव | डॉ शंकर मुनि राय को दूसरी बार रिद्धि-सिद्धि कालोनी सोसायटी फेस-१ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सोसायटी की आम बैठक में कालोनी वासियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लेकर उन्हें यह दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही मुकेश राठी को उपाध्यक्ष, गोल्डी भदौरिया को सचिव और जयनंदन साहू को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इस बारे में डॉ राय ने बताया कि 2009 में महाबीर बिल्डर्स द्वारा बनायी गई रिद्धि-सिद्धि कालोनी नगर की पहली  कालोनी है। यहां सोसायटी के पदाधिकारियों का चुनाव नहीं सर्वसम्मति से मनोनयन होता है। यहां के जागरूक नागरिक समय नगर निगम का टैक्स चुकाते हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि इस कालोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क विगत 15 वर्षों से जीर्ण-शीर्ण हालत में है। प्रशासन को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *