छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ की नवनिर्वाचित विधायक पहुंची गौरव ग्राम – हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा- शुरू से राजनीति से जुड़ी हूं, जनता के सहयोग से करेंगे विकास

राजनांदगांव के डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का गौरव ग्राम घुमका में शनिवार को आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में विधायक बघेल ने कहा कि मैं अविभाजित मध्यप्रदेश के भूतपूर्व राजस्व मंत्री डॉक्टर टुमन लाल की नातिन हूं। शुरू से ही राजनीति में जुड़ी हुई हूं।कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि वह गौरव ग्राम घुमका क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य भी हैं। जिला पंचायत सदस्य रहते मेरे जिला पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता के आशीर्वाद से जनता ने विधायक चुना है। जनता के सहयोग से सम्मानजनक जीत हासिल की है और जनता के आशीर्वाद एवं वोट से जीत मिली है।कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।विकास के लिए निरंतर करेंगे कार्यविधायक ने कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। इस विकास में जनता का सहयोग चाहिए। हर समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर निराकरण कराने का प्रयास करेंगी। अब क्षेत्र के विकास में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे।विधायक का फूलों से स्वागत करते ग्रामीण।विधायक का फूलों से स्वागत करते ग्रामीण।बता दें कि गौरव ग्राम घुमका ग्रामवासियों ने विधायक हर्षिता स्वामी बघेल का बस स्टैंड में मंच सजा कर स्वागत समारोह आयोजित किया था। इस मंच में ग्रामीण सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय छत्तीसगढ़ महतारी के नारे लगाए। इस दौरान गौरव ग्राम के सरपंच फूलमती वर्मा सहित सेवानिवृत प्राचार्य सेवाराम दुबे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, जनपद सदस्य लता साहू ने क्षेत्र की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

kgnews

Recent Posts

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

18 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

22 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

55 minutes ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

57 minutes ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

1 hour ago