छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ के ग्राम माडियान में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

– शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत मडियान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत मडियान, बागरेकसा, कारूटोला, पीटेपानी, कोटनापानी, खूबाटोला, ठाकुरटोला, बिछीटोला, सेन्द्री एवं कल्याणपुर से प्राप्त सभी मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। समाधान शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ लता अजय सिन्हा उपस्थित थी। उन्होंने शिविर के दौरान ही ग्राम पंचायत मडिय़ान में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की हितग्राही सुनाबाई को गृह प्रवेश कराया और हितग्राही को प्रतिकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 232-1.jpeg

समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, परिवहन, पुलिस, शिक्षा, श्रम, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों ने आवेदनों के निराकरणों का वाचन किया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ने वाचन किया। उन्होंने बताया कि 10 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के 224, शौचालय निर्माण हेतु 167, राशन कार्ड के संबंध में 130, निर्माण कार्य के संबंध में 160, समाज कल्याण से संबंधित 46 एवं महात्मा गांधी नरेगा संबंधी 73 आवेदनों का निराकरण किया गया।

शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी का जल स्वच्छता किट परीक्षण किट एवं हितग्राहियों को राशन कार्ड, शौचालय स्वीकृति आदेश, जॉब कार्ड एवं श्रमकार्ड प्रदान किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन कराया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। समाधान शिविर में जिला पंचायत सभापति प्रशांत कोडापे एवं अनिता मांडवी, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता अजय सिन्हा, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच व पंच, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

4 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

6 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

6 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

6 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

6 hours ago