राजनांदगांव | शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडरों में लगाए गए पौधे देखरेख के अभाव में सूख चुके हैं, वहीं लंबे समय से रंग-रोगन नहीं होने के कारण डिवाइडरों की हालत जर्जर हो गई है।

हरियाली और सौंदर्य बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए पौधे अब सूखे पड़े हैं, जिससे शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। पौधों की सिंचाई और डिवाइडरों का रंग-रोगन करें तो शहर की सुंदरता बनी रहेगी। डिवाइडर पर पानी डालने की आवश्यकता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *