छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया छिड़काव, किया निरीक्षण

कलेक्टर डोमन सिंह ने शासकीय सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया छिड़काव प्रदर्शन का अवलोकन किया। उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डे ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक, तरल उर्वरक डीएपी एवं फंगस नाशक का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है।ड्रोन के उपयोग से मजदूरी एवं परिवहन का खर्च बचेगा तथा पौधों के उर्वरक क्षमता में वृद्धि होगी। खाद्यान्न की उत्पादकता एवं गुणवत्ता भी बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि कृषि कार्य में नवीन तकनीक का उपयोग करने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत किसानों को ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार लाइव डेमो के माध्यम से खेती-किसानी में ड्रोन पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले के किसान आधुनिक पद्धति से अवगत हो रहे हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बिसेशर साहू, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डे, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

23 minutes ago
पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

2 hours ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

2 hours ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

3 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

3 hours ago