राजनांदगांव : ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत से धूमधाम से कराया, पारंपरिक न्योता भोज भी हुआ…राजनांदगांव : ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत से धूमधाम से कराया, पारंपरिक न्योता भोज भी हुआ…

राजनांदगांव , ग्राम तुमड़ीबोड़ में अक्षय तृतीया पर्व जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में अक्ती के नाम से जानते हैं, पारंपरिक, उत्साह के साथ गुड्डा-गुड़िया का विवाह संपन्न किया गया। आयोजन में रामनगर के छोटे बच्चों, बड़े-बुजुर्गों सहित समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने में सहयोग किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने गुड्डा-गुड़िया को दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजाया गया तथा पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में निभाई गई। ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के बीच पूरा माहौल उत्सव मय रहा। इसके साथ ही आसपास के लोगों को आमंत्रित कर पारंपरिक न्यौता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। यह पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देता है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *