छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : तहसील कार्यालय घुमका में राजस्व शिविर का हुआ आयोजन

–  शिविर में प्राप्त 705 आवेदन में से 252 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में तहसील स्तरीय राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तहसील स्तरीय राजस्व शिविरों में अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, डायवर्सन, प्राकृतिक आपदा के मामले, किसान किताब, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व संबंधी मामलों के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर अतिशीघ्र निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में तहसील कार्यालय घुमका में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 59-2.jpeg

शिविर में कुल 705 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें नामांतरण के 71, बंटवारा के 32, सीमांकन के 53, त्रुटि सुधार के 67, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र के 218, अतिक्रमण के 37, पट्टा के 48, ऋण पुस्तिका के 37 एवं अन्य 148 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 252 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर जांच पश्चात समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। तत्काल आवेदनों का निराकरण होने पर किसानों एवं जनसामान्य  के प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। शिविर में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, तहसीलदार घुमका नीलकंठ जनबंधु, नायब तहसीलदार घुमका राम लखन चौहान, राजस्व निरीक्षक रंजीत सिंह, समस्त पटवारी, कोटवार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago