राजनांदगांव I मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत राजनांदगांव, एमएमसी, केसीजी जिले में विद्युत विकास कार्यों के लिए 40 करोड़ 82 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इन तीनों जिलों के नगर एवं अंचल में नए विद्युत उप केन्द्रों का निर्माण, नए 33 केवी एवं 11 केवी लाइनों का निर्माण, विद्यमान विद्युत उप केन्द्रों की क्षमता आवर्धन, ट्रांसफार्मरों की स्थापना का कार्य होगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता शिरीष शैलेट ने बताया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन एवं पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत तीन जिले के रामाटोला, जरहामहका, सिरसाही, चौथना, डूंडेरा, कलडबरी में नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, एलबी नगर, औंधी, खड़गांव, डुमरटोला, कौड़ीकसा, झुरानदी, पैलीमेंटा, धोधा, कुमरदा में उपकेन्द्रों में 3.15 एमवीए के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों की स्थापना की जाएगी। इंदामरा, हाटबंजारी, अरसीटोला, बिजेभांठा, गैंदाटोला छुरिया, पनियाजोब, मुसराकला, मेंढ़ा, मोहला, बांधाबाजार, दिघवाड़ी, मानपुर, चिल्हाटी, बैहाटोला, लिमो, राहुद, खुज्जी, धोधा, छुईखदान एवं खैरागढ़ में स्थित उपकेन्द्रों के पॉवर ट्रांसफामरों की क्षमता 3.15 एमवीए से 5 एमवीए में वृद्धि की जाएगी। वहीं 106 किमी 33 केवी एवं 60 किमी 11 केवी की नई लाईनों के कार्यों के लिए 40 करोड़ 82 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के पूर्ण होने से राहत मिलेगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *