राजनांदगांव. तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका भारोत्तोन प्रतियोगिता कर्मा फिटनेश सेन्टर पचपेड़ी नाका रायपुर में आयोजित किया गया। इस राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता के संबंध में जिला भारोत्तोलन संंघ के अध्यक्ष व जय भवानी व्यायाल शाला के संचालक श्री अमीत आजमानी जी ने बताया कि इस स्पर्धा में नगर के बालक एवं बालिका सब जूनियर वर्ग में सबसे ज्यादा वजन उठाकर पूरे प्रतियोगिता में बेस्ट लिफ्टर ऑफ सब जूनियर छ.ग. का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में मो. कौशेन, जानेश वर्मा, समीर रनसुरे, रेहान खान, जी. सिद्धार्थ, डीकेशराज चतुर्वेदी, बालिका वर्ग में जानवी साहू, आकृति राजपूत, लतिका विश्वकर्मा, मानसी यादव, मुस्कान साहू, साक्षी राजपूत, भूमि सिंह, मुस्कान यादव, अंशु सोनवानी, रूशना सभी राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व किए। आजमानी जी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के छ.ग. के विभिन्न जिलों से 250 बालक-बालिका खिलाड़ी, खेल अधिकारी, कोच मैनेजर ने भाग लिये। ये सभी खिलाड़ी जय भवानी व्यायाम शाला के प्रशिक्षक अजय लोहार के मार्गदर्शन में अभ्यासरत है ये सभी खिलाडिय़ों के सफलता पर जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहसचिव, कोषाध्यक्ष, प्रशिक्षक, वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई प्रेषित किये है।    समाचार रूप में नि:शुल्क प्रकाशित करने बाबत।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *