राजनांदगांव , खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमानसुर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। सभी शादी समारोह में शिामल होकर वापस लौट रहे थे। घटना सोमवार सुबह 9 बजे के करीब हुई। घायलों में वाहन चालक भरदाकला निवासी दुर्योधन साहू, राजनांदगांव के लखोली निवासी गोकुल साहू (35), रुपा बाई (35), चंदा बाई (40), प्राची (7), नव्या (8), गनियारी निवासी सोहन साहू (27) और सविता साहू (25), सोनिया साहू (55) शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक परिवार कांकेर जिले के शिलपट गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सोमवार की सुबह सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कमानसुर के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…