राजनांदगांव : दान की भूमि पर पेड़ों की अवैध कटाई कलेक्टर से शिकायत, जांच की मांग…
राजनांदगांव , रियासत काल में राजा द्वारा कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए लिए दान की गई भूमि में पेड़ों की अवैध कटाई हो रही है। यहां बड़ी संख्या में पेड़ों को काटकर इसका परिवहन किया जा रहा है। मामले की शिकायत पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने कलेक्टर से कर जांच की मांग की है।
पूर्व पार्षद शास्त्री ने बताया कि आज भी कुष्ठ रोग से ग्रस्त मरीज यहां निवास करते हैं। जहां से इमली और कौहा सहित सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई लगातार की जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ऋषि शास्त्री ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। शास्त्री ने बताया कि वर्ष 1904 से 2005 तक उक्त भूमि लीज पर दी गई थी। केयर टेकर के अनुसार संस्था के संचालक पी. देवदास वर्तमान में अमेरिका में निवासरत हैं। इस हिस्से में अवैध रुप से मुरूम खुदाई करने की जानकारी सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
वन विभाग व राजस्व की टीम पहुंची: मामले की शिकायत के बाद वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने निरीक्षण कर काटे गए वृक्षों की नापजोख भी की है। शास्त्री ने कहा कि दान की भूमि, पर्यावरण और मानवता तीनों के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा।
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…
मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…
कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…
भोपाल आज कई जिलों में बारिश हो रही है। बड़वानी जिले के सेंधवा में हादसा…