छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दिगंबर जैन मुनि की निर्मम हत्या के खिलाफ सकल जैन समाज ने कराया शहर बंद

राजनांदगांव। विगत 5 जुलाई को कर्नाटक में दिगंबर जैन मुनि 108 श्री काम-कुमार नंदी जी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में 20 जुलाई को एक दिवसीय नगर बंद सकल जैन समाज के तत्वधान में कराया गया।
दिगंबर जैन समाज से सूर्यकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन मुनि की हत्या के विरोध में अखिल भारतीय जैन संगठन द्वारा निर्देशित एक दिवसीय नगर बंद कराया गया, जिसके चलते सुबह 10 बजे से दिगंबर जैन धर्मशाला में सकल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज बैद एवं दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झांझरी के संयोजन में समाज के सदस्य एवं पदाधिकारी एकत्र हो गए और मोटर साइकिल रैली के रूप में शहर भ्रमण करते हुए शहरवासियों एवं दुकानदारों से जैन मुनि की हत्या के विरोध में व्यापार बंद करने की अपील की गई। जिसे सभी शहरवासियों ने सर्व-धर्म समभाव का परिचय देते हुए सभी व्यवसायियों ने सहयोग किया और नगर बंद को सफल बनाने में मदद की। जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य खूबचंद पारख ने भी रैली में शामिल होकर शहर बंद में अपना सहयोग दिया और शहरवासियों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। मीडिया के समक्ष पूरे जैन समाज के रोष को उन्होंने व्यक्त किया। बंद के दौरान जैन समाज के लोगों ने सरकार से अपील की कि जैन समाज के साधु-संतों को सुरक्षा देनी चाहिए और मुनि श्री के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए न्यायालय एवं सरकार ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करें, जिससे कभी कोई भी व्यक्ति ऐसा घृणित जघन्य अपराध करने की चेष्टा ना कर सके।
इस अवसर पर जैन समाज के मुख्य रूप से राजेन्द्र सुराणा, सूर्यकांत जैन, जैनम बैद, राहुल जैन, नमिताभ जैन, राजेश जैन, रानू जैन, संजय नौलखा, कमलेश जैन, अनिल जैन, सुधेश जैन, दिनेश लोढ़ा, आकाश चोपड़ा, ज्ञानचंद कोठारी, मनोज बैद, निखिल जैन, रमेश बाफना, शरद जैन, अखिलेश जैन, संयम नवलखा, दीपक गंगवाल, सुदेश जैन, संजय विद्याश्री, नितेश जैन, मोहिल जैन, पंकज जैन, जितेंद्र जैन, प्रभात जैन, शिरीष जैन, अंशुल जैन, नवीन जैन, रवि कुमार जैन, सुधीर जैन, निकेत झंझरी, सुब्रत लूनिया, सिद्धार्थ कांकरिया, ऋषभ गोलछा, नमन जैन, शरद जैन, नरेश गोलछा, अक्षय मुनोट, मनीष छाजेड़, संजू कुलदीप जैन, दीपक जैन, नाहटा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के सदस्य उपस्थित रहे। तत्पश्चात सकल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज बैद एवं दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झांझरी ने नगर बंद में सहयोग के लिए सभी व्यवसायियों शहर वासियों एवं अपनी बात को जनता तक पहुंचाने में सहयोग देने के लिए मीडिया के साथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

5 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

5 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

6 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

7 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

7 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

7 hours ago