राजनांदगांव, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की छात्रा कु दीक्षा ताम्रकार ने रायगढ के ओ पी जिंदल वि.वि. में दिनांक 22-25 नवंबर तक आयोजित छ ग राज्य स्तरीय 5 वीं योगासन प्रतियोगिता में आर्टिस्टीक योगासन में द्वितीय स्थान तथा टेªडीशनल योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस उपलब्धी के आधार पर इनका चयन तुमतुम कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। महाविद्यालय की प्रचार्या डा के एल दामले ने इस उपलब्धी के लिए महाविद्यालय के की्रडाधीकारी अरूण चौधरी तथा छात्रा कु दीक्षा ताम्रकार को बधाई देते हुए राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।
