राजनांदगांव  राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में समय सीमा निर्धारित की गई है। इस वर्ष दीपावली के दिन पटाखे फोड़ने के लिए रात 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसी तरह छठ पूजा के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक, गुरू पर्व पर रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक, नया वर्ष व क्रिसमस पर रात्रि 11.55 बजे से रात्रि 12.30 बजे तक ही पटाखे फोड़े जाने का समय निर्धारित है। आदेश का पालन कराने के लिए कड़ी निगरानी की जाएगी। कम उत्सर्जन करने वाले इम्प्रूव्ड एवं हरित पटाखों का निर्माण एवं विक्रय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य पटाखों के उत्पादन एवं विक्रय पर रोक लगाई जाएगी।

उच्चतम न्यायालय द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में रिट पिटीशन (सिविल) अर्जुन गोपाल विरूद्ध यूनियन ऑफ इंडिया में पारित आदेश के परिपालन में सीरीज पटाखे अथवा लड़ियों के विक्रय, उपयोग एवं निर्माण को प्रतिबंधित करना है। केवल उन्हीं पटाखों का विक्रय किया जाना है, जिसका ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा 125 डेसीबल के भीतर हो। ऑनलाइन अर्थात ई-व्यापारी वेबसाईटों जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजॉन आदि से पटाखों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। उच्चतम न्यायालय ने कम्युनिटी फायर ब्र्रेेकिंग के लिए नगरीय निकायों को अपने अधिकार क्षेत्र में एक उपयुक्त स्थल का निर्धारण शीघ्र कर आम जनता को निर्धारित स्थल की जानकारी दीपावली के एक सप्ताह पूर्व आवश्यक रूप से देने के निर्देश दिए हैं। पटाखों का बहुतायत में उपयोग होने से वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होती है। वायु प्रदूषण बढ़ने के कारण बीमारियों के घातक रूप की संभावना होती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *