राजनांदगांव| शहर के गुरुनानक चौक में मौजूद चश्मा-बेल्ट की दुकान से 20 हजार की चोरी कर ली गई। आरोपी करीब 4 हजार रुपए नकद सहित 16 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। वारदात गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई। दुकान संचालक शुभम उमरेडकर अपनी दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। सुबह उसके दुकान के गेट का एक हिस्सा टूटा हुआ था। जहां से दाखिल होकर आरोपी ने सामान व नगद की चोरी कर ली थी। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
