राजनांदगांव | मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले दो दिन दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर का अलर्ट है। जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को भी तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान भी 28 डिग्री पर स्थिर है। इस बीच मौसम विभाग ने लगातार ग्रीष्म लहर चलने की भी चेतावनी जारी है।

इस दौरान भीषण गर्मी के साथ लू का खतरा बढ़ जाता है। यह स्थिति दो दिनों तक बनी रहेगी। इसी बीच चक्रवाती सिस्टम से मौसम में बदलाव भी हो रहा है। आसमान में बादल छाएंगे और गरज चमक की स्थिति बनेगी। लेकिन इसका असर गर्मी पर नहीं होगा। तापमान स्थिर बना रहेगा, वहीं गर्मी भी जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का सिस्टम 26 अप्रैल तक बने रहने की प्रबल संभावना है। दो अलग-अलग द्रोणिका और एक चक्रीय चक्रवात परिसंचरण की वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। बता दें कि जिले में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना हुआ है। बीते दिनों 44 डिग्री के रिकार्ड स्तर पर भी तापमान पहुंचा। इससे भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी की वजह शहर की सड़के सूनी हो गई है। वहीं गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार ने 25 अप्रैल से स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी है।

सुबह 8 बजे से ही तेज धूप दोपहर को सन्नाटा पसरा चक्रवाती सिस्टम से मौसम में बदलाव भी हो रहा है। अप्रैल में ही गर्मी की ऐसी स्थिति है कि सुबह 8 बजे से धूप तेज हो रही। इसके चलते लोग अपना ज्यादातर काम निबटा कर सुबह 11 बजे तक वापस घर लौट रहे हैं।दोपहर 12 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। यह स्थिति शाम 5 बजे तक बनी हुई है। वहीं तफरी के लिए भी शाम में ही लोग बाहर आ रहे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *