छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दूसरे की जमीन को अपना बता सौदाकर 8 लाख रुपए की कर ली धोखाधड़ी

राजनांदगांव . शहर में दूसरे की जमीन को अपना बता कर सौदा कर प्रार्थी से 8 लाख रुपए का धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस आरोेपी के खिलाफ धारा 420 धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि प्रार्थी मनीत कुमार साहू पिता गेंदलाल निवासी तुलसीपुर बतावर चाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मजहर खान पिता अब्दुल अजीज खान निवासी जूनी हटरी वार्ड 25 राजनांदगांव ने दूसरे की जमीन को अपना बता कर उनसे सौदा कर 8 लाख रुपए ले कर धोखाधड़ी किया है।

मोतीपुर स्थित जमीन एन जगदीश राव के नाम पर है

शिकायत में बताया गया है कि ग्राम राम नगर पटवारी हल्का नंबर 34 मोतीपुर स्थित खसरा नंबर 51/4/क (शामिल खसरा नंबर 51/4/ख ) का टूकडा रकबा 0.12 एकड/0.048 हेक्टेयर प्लाट क्रमांक 0 7,8,9 एवं 10 कुल 5258 वर्ग फीट क्षेत्रफल भूमि को आरोपी मजहर खान द्वारा अपना होना बताकर सौदा तय कर 8 लाख रूपये प्राप्त किया। उक्त भूमि के संबंध में तहसीलदार से जानकारी प्राप्त किया गया। इस दौरान आरोपी मजहर खान के नाम का भूमि नही होना एवं एन जगदीश राव पिता लक्ष्मणराव के नाम पर ऑन लाईन दर्ज होना लेख किए है। आरोपी मजहर खान के द्वारा प्रार्थी मनीष कुमार को छल पूर्वक अपना स्वामित्व का भूमि होना बताकर सौदा तय कर 8 लाख रूपये प्राप्त कर प्रार्थी के नाम पर रजिस्ट्री नही कराया एवं रकम वापस करने इकरारनामा तैयार करवाया रूपए वापस न कर प्रार्थी के साथ धोखाधडी किया है। पुलिस आरोपी मजहर खान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

9 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

10 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

10 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

10 hours ago