राजनांदगांव। राज्य निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ रायपुर द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 चुनाव के लिये जारी कार्यक्रम पश्चात आदर्श आचार सहिता क्रियाशील होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपत्ति विरूपण के तहत प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है और शासकीय एवं निजी संपत्तियों पर लगे बेनर पोस्टर कल से ही हटाया जा रहा है। दूसरे दिन 120 छोटे बड़े बेनर पोस्टर व झंडी हटाकर 58 दिवाल लेखन मिटाने की कार्यवाही की गयी।
संपत्ति विरूपण के कार्यवाही के संबंध में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर निगम सीमांतर्गत सम्पत्ति विरूपण के तहत प्रभावशील कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत दूसरे दिन सुबह से रेवाडीह, पेण्ड्री, बसंतपुर, नंदई, मोहारा, हल्दी, लखोली, कंचनबाग, आरामशीन रोड, तुलसीपुर, ममता नगर, दुर्गा चौक, गुडाखु लाईन आदि सार्वजनिक एवं निजी स्थलों से 120 छोटे बड़े बोर्ड, झंडी हटाकर 58 दिवाल लेखन मिटाये गये। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि गठित समिति नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के दौरान राजनीतिक दलो, उम्मीदवारों द्वारा अपनी पार्टी स्वयं के प्रचार प्रसार हेतु शासकीय, निजी, सार्वजनिक भवनों के दीवालों पर नारे (स्लोगन) प्रतीक चुनाव चिन्ह लिखकर किये गये सम्पत्ति विरूपण के निरीक्षण एवं विरूपण को हटाने मिटाने से संबंधित कार्यो का निस्पादन करने तथा प्रतिदिन की गयी कार्यवाही की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित कर रहे है।
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया…
देश में पहली बार एक साथ 12 उद्यानिकी फसलों को मिला जी आई टैग वर्ष…
सिवनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई यानी आज सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में…
उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन के प्रमुख मंदिरों के कायाकल्प की व्यापक तैयारी शुरू हो…
रामपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था व विरासत के अपमान पर विपक्ष पर कड़ा प्रहार…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…