राजनांदगांव । समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिबाधित छात्र कीर्तन निषाद को उच्च शिक्षा में डिजिटल सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क मोबाइल उपलब्ध कराया गया। उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार ने छात्र कीर्तन निषाद को मोबाइल प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और अध्ययन में मोबाईल के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहबा निवासी कीर्तन निषाद जन्म से दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं और पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रहे हैं। उन्होंने कक्षा 8वीं तक की शिक्षा समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था अभिलाषा में रहकर पूर्ण की तथा कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना रायपुर से पूरी की। वर्तमान में उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए चित्रकूट उत्तरप्रदेश स्थित विशेष विद्यालय में प्रवेश लेकर अध्ययन जारी रखा है।
पढ़ाई में डिजिटल सहयोग हेतु उन्होंने जिला समाज कल्याण कार्यालय में नि:शुल्क मोबाइल के लिए आवेदन किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें मोबाइल प्रदान किया गया। मोबाइल प्राप्त कर कीर्तन निषाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपनी पढ़ाई में उपयोग कर बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। उन्होंने नि:शुल्क मोबाइल उपलब्ध कराने के लिए शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…
कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…
धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…