– जनसंपर्क विभाग द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के ब्रोशर एवं जनमन पत्रिका का किया गया नि:शुल्क वितरण

राजनांदगांव । देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम राजनांदगांव के टाऊन हाल में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्र और धर्म के लिए समर्पित, भारतीय संस्कृति और वीरता की प्रतिमान, सशक्त भारतीय नारी का पर्याय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के ब्रोशर का वितरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 211-10-1024x682.jpeg

इस अवसर पर फोटो प्रदर्शनी में देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत, प्रशासनिक कुशलता, सामाजिक सुधारों, सड़क व जल व्यवस्था, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता, महिला सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 211-4-1024x682.jpeg

उल्लेखनीय है कि जनमन पत्रिका में बजट के संबंध में जानकारी दी गई है। वहीं देश का पावर हब बनने को तैयार छत्तीसगढ़, संस्कारों की धरती साहित्य की नगरी यह है राजनांदगांव, हमर कलेवा, कांकेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, युनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज में शामिल, छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों की विकास यात्रा, दुनिया ने देखी बस्तर की कला सहित विभिन्न प्रमाणिक जानकारी एवं आलेखों का संग्रह है। वहीं सुशासन तिहार मोर दुआर साय सरकार ब्रोशर में युवाओं का कल्याण, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, नियद नेल्लानार योजना, पंजीयन विभाग की 10 नई क्रांति, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना, श्री राम लला आयोध्या धाम दर्शन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक में वृद्धि, कृषक उन्नति योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के संबंध में जानकारी दी गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *