छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : देश की लोकतंत्र का काला अध्याय रहा है कांग्रेस की इमरजेंसी– राजेश गुप्ता अग्रहरि …

राजनांदगांव । प्रदेशः भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने देश के लोक तंत्र पर कांग्रेस की इमरजेंसी को काला दाग बताते हुए कहा कि सिर्फ एक संसदीय क्षेत्र रायबरेली चुनाव को हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिए जाने से सन् 1975 में कांग्रेस द्वारा देश में आपातकाल लगा दिया गया। इमरजेंसी का विरोध करने वाले सम्माननीयो को तथा देश के बड़े बड़े नेताओं को‌ जेल‌ मे ठूंस दिया गया।

देश के जुझारू नेता राजनारायण जी को रायबरेली से फर्जी चुनाव करा कर हरा देने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने कोर्ट के आदेश‌ को नही माना और हार के डर से देश में आपातकाल थोप दिया, सिर्फ एक चुनाव क्षेत्र के लिए इंदिरा गांधी ने पूरु देश‌ को आपातकाल की भट्ठी में झोंक दिया, इंदिरा गांधी के इस तानाशाही की लगभग सभी राजनीतिक दलों ने विरोध किया, आंदोलन किए जाने पर सभी बड़े नेताओं को मीसा कानून के तहत जेल में धकेल दिए गए। सर्वमान्य नेता अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, सर्वोदयी नेता जय प्रकाश नारायण, राज नारायण, चौधरी चरणसिंह आदि बड़े -बड़े नेताओं को जेल भेज दिया गया, समाचार पत्रो पर सेंसर शीप लगाकर जनता की अभिव्यक्ति का गला घोंट दीया गया, ऐसे तानाशाही से राज चलाने वाले, जनता की आवाज ‌का गला घोंटने वाली कांग्रेस पार्टी को उसके करनी के कारण देश‌ की जनता हर चुनाव में नकार रही है, जगह-जगह उन्हें हार का मुख देखना पड़ रहा है।

युवा नेता अग्रहरि ने कहा कि ‌अब वो तानाशाही, अधिनायक वाद का जमाना नहीं रहा, देश को प्रगति पथ के उच्च सोपान में ले‌ जाने वाले राष्ट्र नायक व करिश्माई नेतृत्व वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जमाना है। जिससे देश‌ की जनता हर‌ मायनो में खुश‌ है और उनके सहयोगी राजग गठबंधन को हर बार जीता कर देश की बागडोर संभालने का हुक्म दे रही है। वहीं देश में आपातकाल जैसे काला कानून व संविधान का गला घोंटने वाली कांग्रेस पार्टी को ठीक तरह से विपक्षी बनने का भी मौका नहीं दे रही है।

श्री अग्रहरि ने यह भी कहा कि कांग्रेस के लिए यह अधोपतन का दिन है।

kgnews

Recent Posts

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

CG : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण …

एमसीबी । राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत विकास योजना विषय पर जनपद पंचायत…

45 minutes ago
इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर में नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ₹44 हजार की फेक करेंसी और प्रिंटिंग मशीन बरामद

इंदौर इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में 200 रुपये का नकली नोट चलाने की कोशिश…

49 minutes ago
CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 06 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित …

कांकेर । मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर में शैक्षणिक सत्र…

1 hour ago
Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

Mohla-Manpur में पुलिस बैरिकेड तोड़कर भागा ट्रक, दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हिट एंड रन की बेहद हैरान कर देने वाली…

1 hour ago
CG : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश …

CG : जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, निवेश प्रस्तावों के त्वरित निराकरण के निर्देश …

धमतरी । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति…

1 hour ago