छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : धमकाने के मामले में महिला फार्मासिस्ट का लिया बयान…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल में पुरुष फार्मासिस्ट द्वारा सहकर्मी महिला फार्मासिस्ट को धमकाने के मामले में महिला का बयान लिया गया है। पुरुष फार्मासिस्ट पर सहकर्मी महिला फार्मासिस्ट को धमकाने का आरोप है। महिला ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन से 1 जून को लिखित शिकायत की थी। इसके बाद चार सदस्यीय प्रशासनिक अफसरों की टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने महिला का बयान ले लिया है। अफसरों को 15 दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंप देनी थी।

पुरुष फार्मासिस्ट के अवकाश में होने से बयान नहीं लिया जा सका। अस्पताल में लोकल स्तर में ट्रांसफर और सैक्शन बदलने के बाद प्रभार छोड़ने और ग्रहण करने पर विवाद हुआ था। फार्मासिस्ट दीपा शर्मा को फार्मासिस्ट अरविन्द वाहने द्वारा प्रभार नहीं देने की बात कह कर धमकाने का मामला सामने आया था। फार्मासिस्ट ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन और कलेक्टर से शिकायत की थी। अरविंद वाहने पर पहले से फर्नीचर और उपकरण खरीदी के मामले में जांच चल रही है। प्रकरण की गूंज विधानसभा तक उठी थी। ‘दैनिक भास्कर’ ने 2 जून को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बनी अफसरों की टीम मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला फार्मासिस्ट अपने शिकायत को लेकर अडिग है।

kgnews

Recent Posts

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

रायपुर हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 की हज यात्रा पर जाने के इच्छुक…

41 minutes ago
धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

नारायणपुर. जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सुबह से…

1 hour ago
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश विकास…

1 hour ago
कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

2 hours ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

2 hours ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

3 hours ago