राजनांदगांव : धर्म परिवर्तन करने वालों की सेवा ही खत्म करने की मांग…

राजनांदगांव | हिंदू जागरण मंच द्वारा कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि जिन व्यक्तियों ने अपनी जाति के आधार पर शासकीय नौकरी प्राप्त की है तथा बाद में धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है, ऐसे लोगों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाए। ज्ञापन में बताया गया कि संविधान में अनुसूचित जाति को मिलने वाले आरक्षण एवं अन्य लाभ केवल उन व्यक्तियों के लिए मान्य हैं जो हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने भी स्पष्ट किया है कि अन्य धर्मों जैसे ईसाई या इस्लाम को अपनाने पर अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है। संबंधित लाभ प्राप्त नहीं किए जा सकते।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन के बाद भी अपनी पुरानी जाति के आधार पर नौकरी या आरक्षण का लाभ ले रहा है, तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि अन्य पात्र अभ्यर्थियों के अधिकारों का हनन भी है। इस प्रकार के मामलों की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। जिले में ऐसे सभी मामलों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

34 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

38 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

59 minutes ago
CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…

1 hour ago
CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…

1 hour ago