छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : धर्म मंच में गौ- सेवा आयोग अध्यक्ष के हाथों सम्मानित हुए साहित्यकार कोशा

संस्कार धानी में सप्ताह भर तक बही  दुर्लभ सत्संग की ज्ञान धारा

 राजनांदगांव / संस्कारधानी के गांधी सभागार में आयोजित स्वामी विजयानंद गिरी ‌के दुर्लभ सत्संग आयोजन के धार्मिक मंच में मुख्य अतिथि छ०ग० शासन गौ- सेवा आयोग के अध्यक्ष विश्वेश्वर सिंह पटेल के हाथों  वरिष्ठ कवि/साहित्यकार एवं पत्रकार आत्माराम कोशा “अमात्य” का भाव -भीना सम्मान किया गया।
बता दें कि शहर के गांधी सभागार में स्वामी  विजयानंद गिरी जी महाराज के मुख से धर्म अध्यात्म व सांसारिक ज्ञान से भरी ज्ञान गंगा सप्ताह भर तक प्रवाहित होती रही। जिसे श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में सुधि श्रोता जन उपस्थित थे। उक्त आयोजन का धर्म अध्यात्म पूरित ज्ञानवर्धक वचनों का बेहतर रिपोर्टिंग कोशा जी ने की थी।
शहर में आयोजित उक्त दुर्लभ सत्संग के समापन अवसर पर
 कबीरधाम क्षेत्र के ग्राम लोहरा निवासी गौ- सेवा आयोग अध्यक्ष श्री पटेल जी द्वारा कोशा जी का चंदन तिलकाभषेक कर तथा  भगवान श्री कृष्ण का मनोहारी चित्र व प्रशस्ति भेंट कर सम्मान किया गया। बता दें कि गौ- सेवा आयोग के अध्यक्ष जी कवि/साहित्यकार के रूप में अच्छे से परिचित है। वे उनके महाकुंभ पर रचित छत्तीसगढी कविता व शिवनाथ नदी पर रचित अपने आराध्य भगवान श्री राम का चरण पखारने शिवनारायण पहुंची शिवनाथ आलेख से बहुत प्रभावित हुए। इसलिए श्री कोशा दुर्लभ सत्संग कार्यक्रम में  सम्मान के लिए विशेष रूप से आमंत्रित थे।
निस्पृह एवं वितरागी संत हैं विजयानंद गिरी जी
धर्म मंच में  कोशा जी के सम्मान अवसर पर गौ- सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि ऋषिकेश से पधारे गीता प्रेस गोरखपुर के स्वामी रामसुखराम दास के शिष्य स्वामी विजयानंद गिरी जी बिल्कुल निस्पृह और वितरागी पुरुष हैं। वे किसी से एक पैसा दान‌ लेते है और न सत्संग के समय आरती पूजा में पैसा चढ़ावा चढ़ाने देंते है। यहां तक कि व्यास गद्दी में आसीन होने के बाद भी भक्तों से हार फूल‌ भी नहीं पहनते। उन्होंने कहा कि- जिसे न पद पैसे की चाह ,,, वहीं दिखाते सहीं राह ,,की सुक्ति वाक्य पर चलने वाले ऐसे वितरागी पुरुष न केवल दुर्लभ है व इनके सत्संग प्रवचन भी दुर्लभ है। ऐसे  कोटि-कोटि प्रणाम संतो को सुनना आत्म विभोर हो जाना है।
इस अवसर पर दुर्लभ सत्संग वाले स्वामी विजयानंद गिरी, गोवर्धन फाउंडेशन अयोध्या धाम के बृजमोहन ‌उपाध्याय जी शिवाजी सिह, एस आर लोधी, विजय पांडे,इसल लोधी सुखचैन चंद्रवंशी, मुनीराम चंद्रवंशी, हिमांशु राजपूत,राम कुबेर जी,  विहिप के ओमप्रकाश अग्निहोत्री, नंदू साहू,साहित्य कार कुबेर साहू ,गिरीश ठक्कर “स्वर्गीय”योग वेदांत सेवा के संजय साहू, आनन्द श्रीवास्तव आदि उसहित बड़ी संख्या में दुर्लभ सत्संग सुनने वाले धर्म प्रेमी जन उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी गोवर्धन फाउंडेशन के बृजमोहन ‌उपाध्याय जी ने दी है। 

kgnews

Recent Posts

भावांतर योजना को ₹2,313 करोड़, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा को ₹101 करोड़—एमपी सरकार का अनुपूरक बजट पेश

भावांतर योजना को ₹2,313 करोड़, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा को ₹101 करोड़—एमपी सरकार का अनुपूरक बजट पेश

भोपाल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए विधानसभा में मंगलवार को 7,765 करोड़ रुपये…

14 minutes ago
97 करोड़ के सलकनपुर देवी लोक की पहली बारिश में खुली पोल, रिसाव-जलभराव और अधूरे काम आए सामने

97 करोड़ के सलकनपुर देवी लोक की पहली बारिश में खुली पोल, रिसाव-जलभराव और अधूरे काम आए सामने

सलकनपुर   सीहोर जिले के प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किए…

28 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मेसर्स…

29 minutes ago
सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

रायपुर छत्तीसगढ़ में नवीन भारतीय न्याय संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रक्रिया को तकनीक…

29 minutes ago
म प्र सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपा।

म प्र सरकार द्वारा सदन में प्रस्तुत समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोपा।

ग्वालियर   भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राज्य व्यापी आव्हान के तहत मध्य प्रदेश  विधानसभा  सत्र में…

40 minutes ago