राजनांदगांव : धार्मिक आस्था के साथ पारम्परिक एवं सामाजिक तरीके से होनी चाहिए गरबा व अन्य आयोजन : पुलिस अधीक्षक

– निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप रात्रि 10 बजे तक करें साउंड सिस्टम का उपयोग
– दुर्गा पंडाल के कारण नहीं होना चाहिए सड़कों में आवागमन बाधित


राजनांदगांव 15 सितम्बर 2025। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने क्वांर नवरात्रि पर्व के संबंध में दुर्गा उत्सव समितियों की बैठक ली। पुलिस अधीक्षक गर्ग ने कहा कि संस्कारधानी के नाम से राजनांदगांव को जाना जाता है, इसके अनुरूप दुर्गा उत्सव समितियों को पारंपरिक एवं धार्मिक तरीके से गरबा व अन्य कार्यक्रमों को आयोजित करने कहा। उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और शहर की छवि बनाए रखना हमसब की जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक ने समितियों से कहा कि ऐसा कार्य करें, जिससे अन्य लोगों को तकलीफ एवं दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

दुर्गा पंडाल के कारण किसी भी सड़क में आवागमन बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पंडाल ऐसे स्थानों पर लगाए जिससे नगरवासियों और नगर में आने वाले नागरिकों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड, आपातकाल सेवाओं सहित अन्य सेवाएं बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरबा तथा अन्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप रात्रि 10 बजे तक कर सकते हैं। उन्होंने निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही साउंड सिस्टम संचालित करने कहा। उन्होंने गरबा एवं अन्य आयोजनों में धार्मिक आस्था रखते हुए सभ्यता, पारंपरिक और सामाजिक तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने कहा। उन्होंने दुर्गा समितियों को पंडालों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त मात्रा में लाईटिंग, सीसीटीवी और वालिंटियर्स लगाने कहा। जिससे सारी व्यवस्था अच्छे से हो सके।

पंडालों के आसपास साफ-सफाई और पर्याप्त मात्रा में डस्टबीन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की टीम द्वारा लगातार शहर में पेट्रोलिंग की जाएगी। कोई भी समस्या होने पर 112 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन सहित दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

19 minutes ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

1 hour ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

2 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

2 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

2 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

3 hours ago