छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी आबकारी एसआई सस्पेंड…

राजनांदगांव , खैरागढ़ में नकली शराब बनाने और रिफिलिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त कार्यालय ने खैरागढ़ वृत्त के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, कमजोर नियंत्रण का आरोप लगाया गया है।

13 मई 2026 को खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजपूत ढाबा के पास एक किराए के मकान पर दबिश दी थी। टीम ने मौके से अवैध रूप से शराब की बॉटलिंग, रिफिलिंग करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी त्रिलोक यादव और भागवत वर्मा निकले। त्रिलोक यादव खैरागढ़ की देशी-विदेशी दुकान का चीफ सेल्समैन है।

भागवत वर्मा खैरागढ़ की विदेशी मदिरा दुकान का सेल्समैन है। दोनों आबकारी विभाग की दुकानों से जुड़े कर्मचारी हैं। छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में मिलावटी और नकली शराब बनाने की सामग्री जब्त की। विजयेन्द्र कुमार के प्रभार क्षेत्र में इतनी गंभीर अनियमितता होना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के खिलाफ है। इसी आधार पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत सस्पेंड किया गया है। निलंबन अवधि में विजयेन्द्र कुमार का मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता दुर्ग संभाग तय किया गया है।

kgnews

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

रायपुर. बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए…

24 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू…

28 minutes ago
MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश, भिंड में रेड अलर्ट; उज्जैन-सागर भी होंगे तरबतर

MP Weather Alert: ग्वालियर-चंबल में आज भारी बारिश, भिंड में रेड अलर्ट; उज्जैन-सागर भी होंगे तरबतर

भोपाल  मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।…

31 minutes ago
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदारों के पंजीयन निलंबित

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस, ठेकेदारों के पंजीयन निलंबित

लोक निर्माण से लोक कल्याण गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, लापरवाही पर अधिकारियों को नोटिस,…

35 minutes ago
रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! माता वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, कई गाड़ियां डायवर्ट

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! माता वैष्णो देवी रूट की ट्रेनें 12 घंटे तक लेट, कई गाड़ियां डायवर्ट

 जालंधर  सिटी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की…

1 hour ago
CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

CG : जिले में 8 जुलाई को 61.8 मिमी औसत वर्षा …

जशपुरनगर । जशपुर जिले में 01 जून से 08 जुलाई 2026 तक 2035.0 मिमी औसत…

1 hour ago