डोंगरगढ़ , मेले में उमड़ने वाली भीड़ और पदयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व डोंगरगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें नगर के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग रखी गई।
इसी संबंध में पूर्व भी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा 18 मार्च को इन मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाने का आवेदन किया था, किंतु अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। जन भावनाओं को देखते हुए व्यापक जन आंदोलन की स्थिति निर्मित हो सकती है जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश भंडारी, ग्रामीण अध्यक्ष पंचराम चंदेल, नलिनी मेश्राम, रिमी भाटिया, संजय यादव, केशव टांडी, पार्षद जय किशोर अंबादे, राहुल यादव, अखिल भाई, नरेश करसे, राजेश मंडावी, अंकिलिया बाई, सारिका बघेल, मनोज साहू, प्रमोद टेंभुर्णिकर, बब्बू खान, रूपेश मसीह, गोपाल वर्मा, कीर्तन राम, धनु लाल, मनोहर साहू, दुलीचंद बडोले, सुरेंद्र अंबादे, रामेश्वर, घनश्याम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…