हाईवे रोड से पकड़े 6 मवेशी, दुर्घटना से बचने मवेशी बांधकर रखने आयुक्त ने की अपील

राजनांदगांव। नगर निगम का मवेशी धर-पकड़ अभियान में निगम की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहो का निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में  सर्किट हाउस रोड, आम्बेडकर चौक, हाईवे रोड से 6 घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड की गयी, मवेशियो को रेवाडीह कांजी हाउस में रखा गया है, जहॉ उन्हे मण्डी के बचे फल सब्जी का पौष्टिक आहार भी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कई पशु मालिकों द्वारा अपने मवेशियों को खुला छोड देते है, जिससे मवेशी चौक चौराहों में घुमते एवं बैठे रहते है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जो आमजनों के साथ ही पशुओ के लिये भी खतरनाक है। पशु मालिकों की सजगता से ही दुर्घटना से बचा जा सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Untitled-1-1024x770.jpg

नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने घुमन्तु मवेशियांे को पकड़ने टीम गठित की है, गठित टीम चौक चौराहो से घुमन्तु मवेशियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आज की कार्यवाही में  सर्किट हाउस रोड, आम्बेडकर चौक, हाईवे रोड से घुमन्तु मवेशियों की धर-पकड के तहत 6 घुमन्तु एवं बैठे मवेशियों को पकड़ा गया। मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में रखा जाता है, जहॉ उन्हे पैरा कुट्टी के साथ साथ बसंतपुर गंज मण्डी सें बचे फल सब्जी   प्रतिदिन लाकर खिलाया जा रहा है, ताकि उन्हे पौष्टिक आहार मिलता रहे, बीमार मवेशियो को गौशाला पिंजरापोल लेजाकर ईलाज भी कराय जाता है। साथ ही उन्हंे छोडने पर 570-570 रूपये संबंधित से अर्थदण्ड लेकर मवेशी छोडा जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 2-1024x770.jpg

चौक-चौराहों व सड़कों पर खुला घुमते पाये जाने पर पशुओं को नगर निगम के अमला द्वारा पकड़कर कांजी हाऊस में बंद कर नियमानुसार शुल्क व जुर्माना भुगतान करने के उपरांत ही मुक्त कर संबंधित पशु पालकों को सौपा जायेगा। आयुक्त ने मवेशी मालिको से अपील की है कि वे अपना मवेशी बांध कर रखे। मवेशी खुला छोडने से यातायात बाधित होती है एवं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *