cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

निर्वाचन व्यय संपरीक्षक एवं लेखा दल का गठन
राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका के लिए निर्वाचन व्यय अनुविक्षण दल हेतु निर्वाचन व्यय संपरीक्षक एवं लेखा दल का गठन किया है। इसके तहत लेखाधिकारी जिला पंचायत रोजेश कुमार तिवारी को निर्वाचन व्यय संपरीक्षक तथा लेखापाल कार्यालय प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला घुमका अतुल कुमार जैन व डाटा एन्ट्री ऑपरेटर जनपद पंचायत राजनांदगांव संतोष देवांगन को लेखा दल का सदस्य नियुक्त किया गया है। सहायक ग्रेड 2 कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी घुमका छमाधर शुक्ला को रिजर्व में रखा गया है। इनका कार्यक्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर नगर पंचायत घुमका होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *