छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से देश सशक्त एवम आत्मनिर्भर बनेगा- अभिषेक सिंह

राजनांदगांव । मोर बूथ मोर अभियान के तहत आज पूर्व सांसद अभिषेक सिंह राजनांदगांव के विधानसभा के बूथ 179 पारीखुर्द में पहुंचकर सदस्यता अभियान के तहत ग्रामवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई,और कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी भाजपा की स्थिति मजबूत हो रही है।  

भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस अवसर पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमरीका प्रवास का विशेष जिक्र करते हुए  कहा कि मोदी जी ने इस दौरे से अमेरिका व भारत विरोधियों को कड़ा सन्देश दिया है।

श्री सिंह ने कहा कि न्यूयॉर्क में 25 हजार भारतीय जन समूह को सम्बोधित करके अमेरिका व उसके पिट्ठूओं एवं पुरी दुनिया को मोदी जी ने दिया करारा जवाव दे दिया है कि अब भारत बदला हुआ भारत है, भारत किसी के दवाव में आकर कार्य करने वाला नही है,अब भारत किसी के पीछे चलने वाला भारत नही है, ये बदला हुआ भारत है, अब नई व्यवस्था बनाता है, अब भारत नेतृत्व कर रहा है और नेतृत्व करेगा,पहले भारत समान दूरी के आधार पर चलता था और अब भारत सबसे सामान नजदीकी के आधार पर आगे बढ़ रहा है।आज का भारत किसी के दिशा निर्देशों पर चलने वाला नहीं है स्वयं अपने मापदंड निर्धारित कर आगे बढ़ रहा है। हमें किन से मिलना है किन से नहीं मिलना यह हम स्वयं तय करेंगे।राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है उसके लिए जो आवश्यक है वह सब करेंगे। 

पिछले 10 सालों में हमारी नीतियों के कारण इतने सारे बड़े बदलाव संभव हो पाए।

अब भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता, अब भारत अवसर निर्माण करता है।

 अभिषेक सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक दशक में 25 करोड लोगों को गरीबों की रेखा से सबको अवसर  दिलाकर बाहर निकाला है। 

श्री सिंह ने कहा कि पिछले दौरे में

राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान  दिया था की भारत में 90% लोगो अवसर प्रदान नही किये जा रहे है, इसलिए में राजनैतिक नेता होने के कारण भारत में रहना ही नही चाहता?  राहुल गाँधी ने भारतियों को क्षेत्रवाद, भाषा वाद, सम्प्रदाय आदि के आधार पर बाटने का बयान दिया था, सरदारों के पगड़ी, कड़े आदि पर भी उन्होंने अनर्गल टिप्पणी की थी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने सभी भारतियों को राष्ट्रीय दूत और 140 करोड़ भारतियोंको एक सूत्र में पिरोने का बयान दिया, सभी से भारत माता की जय बुलवाई। अमेरिका की फुट डालों राजकरों की नीति को फेल किया।

अमेरिका की डिप स्टेट को भारत के चुनावों को लेकर स्पष्ट संदेश दे दिया है भारत में 140 करोड़ भारतीयों का लोकतंत्र है, बड़ी कुशलता व शांति के साथ मतदान हुआ और भारतीय जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना है जो 140 करोड़ भारतीयों का विश्वास का परिणाम है। 

अभिषेक सिंह ने बताया की मोदी जी ने स्पष्ट तौर पर अमरीका में कहा कि

दुनिया में शांति स्थापित करनी है तो UNA जैसी संस्थाओं में सुधार करने की आवश्यकता है, जो रूस उक्रेन जैसे युद्धों को रोकने में नाकामयाब रही है।

  मोदी जी के इस दौरे से पूरी दुनिया प्रभावित है और अभिषेक सिंह ने आश्वस्त होते हुए कहा कि भारत को आने वाले समय में बहुत बड़े लक्ष्य साधने है जिनके द्वारा भारत एक सशक्त आत्मनिर्भर सुरक्षित राष्ट्र बनेगा।

सदस्यता अभियान के अवसर पर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, महामंत्री मनोज साहू, पारी खुर्द के सरपंच बुद्धेश्वर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…

21 minutes ago
मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के…

31 minutes ago
खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…

56 minutes ago
बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…

1 hour ago
बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री…

1 hour ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के…

1 hour ago