राजनांदगांव : नवरात्रि मेले में लगेगा निजी अस्पतालों का शिविर…

राजनांदगांव , कलेक्टर जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में आयोजित मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निजी चिकित्सालयों के संचालकों एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान बड़ी संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचने वाले दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ निजी चिकित्सालय भी सहभागिता सुनिश्चित करें।

उन्होंने सेवा पंडालों एवं प्रमुख मार्गों पर अस्थायी मेडिकल कैम्प, एम्बुलेंस सेवाएं और आपातकालीन ड्यूटी के लिए निजी चिकित्सालयों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कैम्प की स्थापना प्रमुख मेला पंडालों में निजी चिकित्सालयों द्वारा की जाएगी। जहां प्राथमिक उपचार केन्द्र संचालित कर मेले के दौरान रोटेशन के आधार पर निजी चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्राथमिक उपचार एवं दवाई वितरण की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। साथ ही एम्बुलेंस सेवा आपात स्थिति के लिए निजी अस्पतालों की एम्बुलेंस मेला क्षेत्र के समीप तैनात रहेंगी। इसी प्रकार बाइक एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए नि:शुल्क प्राथमिक उपचार एवं दवाई वितरण की सुविधा प्रदान करने की अपील की।

चौबीस घंटे कंट्रोल रूम स्थापित रहेगा, ताकि दिक्कत न हो बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चौबीस घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जिसके साथ निजी चिकित्सालयों का सीधा समन्वय रहेगा। 48 संस्थानों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी। बैठक में उपस्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.नेतराम नवरत्न, जिला आरसीएच नोडल अधिकारी डॉ.अल्पना लूनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप ताम्रकार एवं अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

पेड़ों की अवैध कटाई पर बड़ा एक्शन, प्रधान पाठक निलंबित, अध्यक्ष और सचिव पर होगी FIR

बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…

27 minutes ago
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

दतिया उपचुनाव: वोटिंग में बचे 24 दिन, आज BJP का शीर्ष नेतृत्व करेगा रणनीतिक मंथन

भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…

37 minutes ago
CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM साय आज करेंगे डूमरतराई फेस-2 थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापारियों को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…

1 hour ago
MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

MP सरकार के बेड़े में अगले महीने शामिल होगा 235 करोड़ का बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…

2 hours ago
महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

2 hours ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

3 hours ago