डोंगरगांव। ग्राम जामसरार निवासी 8 वर्षीय पीयूष कुमार कंवर की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह रोज की तरह वह अपनी मां के साथ नहाने गया था। मां कपड़े धोने में लगी थी। पीयूष नहाते समय नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मां ने शोर मचाया। मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीयूष को नदी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *