राजनांदगांव राजनांदगांव से खैरागढ़ तक 34.4 किलोमीटर सड़क चौड़ी होगी। सीआरएफ फंड से स्वीकृति के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से राज्य शासन ने मंजूरी दी है। अब इस सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। यह मार्ग पहले 5.5 मीटर चौड़ा था। अब इसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इस सड़क पर खैरागढ़ और कवर्धा की ओर आवागमन बढ़ा है। साथ ही उद्योग और व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं। इससे दुर्घटनाएं लगातार हो रही थीं। नागरिक लंबे समय से चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। इस बार के बजट में भी इस मांग को शामिल किया गया। डॉ. रमन सिंह ने इसे राज्य शासन से स्वीकृत करवाया। मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी है। इससे बड़ी राहत मिलेगी।
कम लागत, दोगुना फायदा: जशपुर के किसान ने गेहूं की खेती से बढ़ाई आमदनी मुख्यमंत्री…
दुर्ग. दुर्ग जिले में साइबर ठगी का जाल अब म्यूल अकाउंट के जरिए संगठित रूप…
मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत वित्त मंत्री ओपी…
भोपाल प्रदेश सरकार अब हर तरह के लैंडयूज में उसके सभी प्रकार का इस्तेमाल और…
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन में तकनीक और आस्था आमने-सामने आ गए हैं। यहां एप्पल की…