छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नाकेबंदी तोड़ भाग रहे शराब तस्कर गिरफ्तार, 43 पेटी जब्त …

राजनांदगांव l जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागनदी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतरराज्यीय शराब तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 43 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी विक्टोरियस कार को भी कब्जे में लिया गया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जब्त मशरुका की कुल कीमत करीब 15 लाख 17 हजार 250 रुपए बताई गई है।

बागनदी थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की विक्टोरियस कार क्रमांक सीजी-08-टीबी-7988 में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरकर मध्यप्रदेश ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में थाना बागनदी और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने ग्राम बागनदी चौक में घेराबंदी कर सघन नाकाबंदी शुरू की।

नाकाबंदी तोड़ने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी पर कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम करण केंवट (21) निवासी स्मृति नगर चौक भिलाई और किशन धीवर (25) निवासी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग बताया। आरोपियों ने खुलासा किया कि शराब जेवरा सिरसा निवासी गोलू सरदार उर्फ सवेन्दर सिंह के लिए ले जाई जा रही थी, आमगांव निवासी सोनू द्वारा शराब उपलब्ध कराई गई थी।

बैरिकेड्स तक तोड़ दिए गुरुवार तड़के करीब 2 बजे संदिग्ध कार मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिस की अधिकृत स्कॉर्पियो वाहन को टक्कर मार दी। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की जान खतरे में पड़ गई। आरोपी तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मौके से भागने लगे।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

13 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

14 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

15 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

15 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

15 hours ago