राजनांदगांव l मोहारा पुलिस की टीम ने नाले के पास डंप की गई 9 पेटी शराब जब्त की है। शराब मध्यप्रदेश की है। जिसे अवैध बिक्री के लिए डंप किया गया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालाकि मुख्य तस्कर फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है।
मोहारा पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मोहारा निवासी नंदकिशोर वर्मा उर्फ छोटा कट्टी द्वारा कोटरीछापर रोड स्थित मुढिया नाला के पास भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर बिक्री की जा रही है। पुलिस को देख कुछ लोग भागने लगे। जिसमें से तीन आरोपी देवव्रत वर्मा, चुम्मन सिन्हा और महेंद्र वर्मा को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। मौके से 9 पेटी शराब जब्त की गई। वहीं शराब डंप करने वाला मुख्य आरोपी नंदकिशोर वर्मा फरार हो गया है। जिसकी तलाश टीम कर रही है।
जगदलपुर. जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के 5 नंबर फड़ में अचानक आग लगने…
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप का किया शुभारंभ एयर…
भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, जरूरतमंदों का सहारा बनें - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे का होगा कायाकल्प- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में करोड़ों की नवीन…
उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों में उत्साह प्रथम चरण में स्नातक, स्नातकोत्तर…
छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना विभागों, निगम-मंडलों और…