छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान

राजनांदगांव। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राजनांदगांव जिले में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का चार चरणों में संपादन किया जा रहा है। प्रथम चरण में 7 से 22 दिसम्बर 2024 तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सघन सर्वे अभियान का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के दौरान संभावित मरीजों की पहचान जांच एवं उपचार का कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत 9 लाख 43 हजार 368 व्यक्तियों का स्क्रीनिंग किया गया। टीबी शंकास्पद मरीजों की संख्या 5080, अब तक किए गए टीबी जांच की संख्या 2027, जांच में पाये गये कुल टीबी मरीजों की संख्या 48 है। राजनांदगांव जिले में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान 23 मार्च 2025 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान चिन्हांकित सभी टीबी संभावित मरीजों की जांच की जाएगी। अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में क्षय उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई जाएगी।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

3 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

4 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

4 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

4 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

4 hours ago