छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे ममता नगर कालोनी एवं गोल बाजार क्षेत्र

कालोनी के साथ उद्यान में भी सफाई के दिए निर्देश

बाजार की सफाई में विशेष ध्यान देने संबंधित से कहा,
वही आधुनिक शौचालय निर्माण में तेजी लाने उप अभियंता की निर्देशित

राजनांदगांव। साफ सफाई का जायजा लेने निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सुबह वार्ड विजिट कर रहे है। अलग अलग क्षेत्रों में जाकर रोज सफाई देख साफ सफाई में जोर देने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करने के साथ साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं मलमा मण्डप के तहत कार्यवाही करने तथा नागरिको को स्वच्छता से जोडने स्वास्थ्य अमला को निर्देश दे रहे है। आज उनके द्वारा ममता नगर कालोनी व उद्यान का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के अलावा गोल बाजार मे सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बाजार में निर्माणाधीन आधुनिक शौचालय निर्माण कार्य मे तेजी लाने उप अभियंता पिंकी खाती को निर्देशित किये।

This image has an empty alt attribute; its file name is bc09e6a0-93e2-4a1d-8a75-8e7430a1676b-1024x768.jpg

आयुक्त विश्वकर्मा सुबह ममता नगर क्षेत्र में साफ सफाई निरीक्षण की कडी में कालोनी, गली, मोहल्ले में घुम प्रतिदिन कचरा उठाने निर्देश देने के अलावा रहवासियो को भी कचरा नाली या सडक मंे नही फेकने समझाईस दिये। उन्होंने ममता नगर उद्यान में घर का गंदा पानी आते देख उसे तत्काल रोकने कहा, वही गंदगी नही करने समझाईस दी। साथ ही उद्यान में साफ सफाई रखने कहा। गली नं. 5 में टॉवर लगे देख अनुमति की जॉच करने कहा। उन्होंने वार्ड प्रभारी से कहा कि सफाई के अलावा अतिक्रमण करने या मटेरियल रखने वालों को समझाईस देवे अपालन पर कार्यवाही करे।
गोल बाजार में साफ सफाई देख आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने रात्रिकालीन सफाई की जानकारी लेकर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि चुकि बाजार भीड भाड वाला इलाका है, जिसे ध्यान मे रखकर यहा सफाई में जोर दिया जाए, फल सब्जी विक्रताओ को कचरा गाडी में डालने तथा झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने समझाईस दे। उन्होंने गोल बाजार में निर्माणाधीन अत्याधुनिक शौचालय देख उप अभियंता से कहा कि निर्माण में तेजी लावे और गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करावे, ताकि लोगो को इसका लाभ मिल सके। उन्होने पानी तराई का विशेष ध्यान रखने कहा।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

4 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

4 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago