पानी भरान क्षेत्र से पानी को कच्ची नाली खोदकर निकासी के दिये निर्देश

राजनांदगांव। शासन की मंशानुरूप शहर की ड्रेन व्यवस्था सुचारू रूप से चले एवं बारिश में पानी भरान व अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो यह सुनिश्चित करने नगर निगम द्वारा बरसात के पूर्व शहर के बड़ो एवं प्रमुख नालो  एवं पानी भरान स्थल की सफाई युद्ध स्तर पर कराई गयी है और वर्तमान में सफाई जारी है। लगातार बारिश होने से सुबह निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा पानी भरान क्षेत्रों में बसंतपुर जिला चिकित्सालय, इंदिरा नगर, नंदई, लखोली, जनता कालोनी सहित शहर में भ्रमण किये एवं शहर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्र के नाली नालों की सफाई का निरीक्षण कर नालो में फसे कचरे निकालने तथा पानी भरान क्षेत्र से कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी के निर्देश दिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is 3-5-edited.jpg

आयुक्त श्री विश्वकर्मा कल से लगातार बारिश होने पर शहर के आंतरिक एवं बाह्य क्षेत्रों में पानी भरान की स्थिति का जायजा लिया और पानी भरे क्षेत्रों से निगम अमला से पानी निकासी कराये। उन्होंने जिला चिकित्सालय व इंदिरा नगर, नंदई के नालो का निरीक्षण कर कहा कि बारिश के पूर्व नाला सफाई से भारी बारिश के बाद भी स्थिति सामान्य है। उन्होने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को नाला व नाली में कचरा फसने पर जेसीबी के माध्यम से नाले मेें फसे कचरे को निकल सफाई करने तथा पानी भरे स्थलो से कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी कराने कहा। उन्होंने कहा कि निचली बस्तीयों में अल्प वर्षा में पानी भरान की स्थिति निर्मित हो जाती है, अतः ऐसे क्षेत्रों में नियमित रूप से नाली नालो की सफाई कराए तथा शहर के बडे़ नाला व नालियो की अच्छे तरीके से सफाई करे, जिससे पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो।

आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने ममता नगर अण्डर ब्रिज में लगे सम्पवेल का निरीक्षण कर नियमित रूप से पंप चालू रख ब्रिज से पानी निकासी कराने कहा तथा आपातकाल स्थिति के लिए अतिरिक्त पंप रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गढ्डो में पानी भरान वाले जगह से कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराया जाये। सभी वार्डो में नियमित रूप से साफ सफाई कर कचरा उठाया जाये। सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारी अपने अपने प्रभारित वार्ड में पानी भरान क्षेत्र को चिन्हांकित कर उच्च अधिकारी को अवगत कराये, जिससे आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने सभी तकनीकि अधिकारियों से कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड का निरीक्षण कर पानी भरान होने पर जे.सी.बी व अन्य संसाधन से पानी निकासी कर तत्काल निराकरण करे।  

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *