राजनांदगांव| नगर निगम ने गुरुवार को दोपहर चिखली चौकी के पास सड़क तक फैला अतिक्रमण हटाया। निगम सीमा में अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की रोकथाम करने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अतिक्रमण हटाने टीम का गठन किया है। यह टीम लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चिखली चौकी के पास पंडित दीनदयाल कालोनी जाने वाले मार्ग से ठेला खोमचा हटाने की कार्रवाई निगम व पुलिस की टीम ने की। आयुक्त ने बताया कि नोटिस के बाद भी ठेला नहीं हटाने पर निगम और पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा शहर में जहां अतिक्रमण है, उसे नोटिस देकर हटाया जाए एवं संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कार्रवाई के दौरान प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम व दीपक महला व अन्य मौजूद थे।
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…
रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…
भोपाल कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…