राजनांदगांव , बरसात से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर नाला-नाली सफाई अभियान शुरू कर दिया है। महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर मार्च से चल रहा यह अभियान अब पहले चरण में पूर्णता की ओर है।
निगम की टीम जेसीबी मशीन और सफाई गैंग के जरिए रोजाना प्रमुख नालों की सफाई कर रही है। अभियान की निगरानी खुद महापौर और आयुक्त कर रहे हैं, वहीं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा और स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई कार्य की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
पहले चरण में नंदई चौक से सिंदई चौक, प्रभात नगर, राजीव नगर, इंदिरा नगर, कन्हारपुरी, बीके नगर, शांति नगर, लखोली मेन रोड, महामाया चौक से कल्याणिका देव स्थानक मंदिर और भरकापारा सहित कई प्रमुख नालों की सफाई कराई जा रही है। निगम का कहना है कि बाकी क्षेत्रों में भी जल्द सफाई कार्य शुरू किया जाएगा।
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जहां मशीनों से सफाई संभव नहीं है, वहां मैन्युअल गैंग बनाकर काम किया जाए। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल में बीमारियों की रोकथाम के लिए जल शुद्धिकरण, फॉगिंग और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
निगम प्रशासन ने सभी वार्डों में नियमित सफाई, कचरा उठाव और स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आम नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है ताकि कोई परेशानी ना हो।
तंगहाली के काँटों को रौंदकर महकी बिलाईगढ़ की राजकुमारी पलायन की त्रासदी से 'लखपति दीदी'…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री…
नारायणपुर में खरीफ की तैयारियां तेज: 47% खाद और 87% प्रमाणित बीजों का भंडारण पूरा,…
उत्तर बस्तर कांकेर । राज्य शासन द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप…
सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे आय और स्वरोजगार के…